Site icon Yashbharat.com

होमगार्ड जवान की सक्रियता से चंद घंटों में मिला गुमशुदा युवक

wp 1616739041971

जबलपुर। लार्डगंज थानांतर्गत गत दिवस एक युवक रहस्यमय ढंग से गायब हो गया, जिसे पुलिस की सक्रियता के चलते चंद घंटों में गोपालबाग के समीप ढूंढ निकाला गया।

इस संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हमजा मंसूरी नामक युवक कल रहस्यमय ढंग से गायब श्याम टाकीज के पास से गायब हो गया था जिसकी सोशल मीडिया में खबर और फोटो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।

युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट लार्डगंज थाने में दर्ज कराई गई थी। घटना की खबर के बाद पुलिस हरकत में आई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने टीम को तलाशी अभियान में लगाया।

जिसने कुछ ही घंटों में युवक को दमोहनाका क्षेत्र गोपालबाग में ढूंढ निकाला। युवक को ढूंढने में होमगार्ड सैनिक सौरभ शुक्ला और आरक्षक अनुराग सिंह की अहम भूमिका रही। सीएसपी दीपक मिश्रा ने दोनों जवानों को सम्मान स्वरूप पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

हमजा मंसूरी नामक एक विक्षिप्त युवक अचानक श्याम टाकीज के पास से गायब हो गया था जो कि होमगार्ड सौरभ शुक्ला एवं आरक्षक की सक्रियता से गोपालबाग के पास मिल गया । दोनों पुलिस जवानों को अच्छी पुलिसिंग के लिए बहुत बहुत बधाई।
दीपक मिश्रा, सीएसपी कोतवाली

Exit mobile version