Site icon Yashbharat.com

हॉट फोटो शूट की वजह से सुर्खियों में करीना, देखें फोटो

17 20 108752000k10 ll

मनोरंजन डेस्क।  नावाब खानदान की बहू और बॉलीवुड अदाकारा करीना इस साल बड़े पर्दे पर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नज़र आएंगी।  अब एक बार फिर ये अभिनेत्री इस साल के अपने पहले फोटोशूट की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं।

हाल ही में करीना ने वोग इंडिया मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। इस मैगजीन के जनवरी 2018 के इश्यू के कवर पेज पर दिखेंगी। करीना ने काफी ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है। हालांकि इन तस्वीरों के लिए वो ट्रोल भी हो गईं।

दरअसल, करीना अपनी बिकिनी फोटो में काफी फिट नजर आ रही हैं। 20 दिसंबर 2016 को बच्चे को जन्म देने के एक साल के अंदर ही वो काफी फिट हो गई हैं।

इस मैगजीन से करीना ने बॉलीवुड में अपने डेब्यू से लेकर और प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ जाने जैसे कई मुद्दों पर बातचीत की है। आपको बता दें कि ये फोटोशूट थाईलैंड के फुकेट में किया गया है।

फिल्म ‘टशन’ में करीना कपूर ‘साइज़ ज़ीरो’ में नज़र आईं थीं और उस वक्त ये एक फैशन ट्रेंड बन गया। इसी पर बात करते हुए करीना ने बताया, ”तब मैं सिर्फ 27 साल की थी और अपने रोल के लिए ये करना चाहती थी।”

करीना ने वोग इंडिया मैगजीन के लिए बेहद HOT फोटोशूट कराया है। करीना के मां बनने के बाद का ये अबतक का सबसे हॉट फोटोशूट माना जा रहा है।

Exit mobile version