Wednesday, May 13, 2026
Latest:
उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

है कोई सुनने वाला: बोरिंग में गिरा बकरी का बच्चा, 7 दिन से चिल्ला रहा

है कोई सुनने वाला: बोरिंग में गिरा बकरी का बच्चा, 7 दिन से चिल्ला रहा, पर सुनने वाला कोई नहीं।  हाथरस में मुरसान कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर 28 नवंबर को बकरी का बच्चा बोरिंग के पाइप में गिर गया। बकरी के बच्चे को निकालने के लिए कलेक्ट्रेट की पुलिस चौकी पर शिकायत की जा चुकी है। शिकायत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मी भी आए थे, लेकिन बकरी को नहीं निकाला गया।

हाथरस में मुरसान कलेक्ट्रेट के निकट निर्माणाधीन न्यायालय की जमीन पर गांव नगला हीरा सिंह निवासी मुकेश कुमार की बकरी का बच्चा मैदान में बने नलकूप के बोरिंग में गिर गया। सात दिन बीत जाने के बाद अभी भी वह जिंदा है।

नगला हीरा सिंह निवासी मुकेश कुमार पुत्र सौदान सिंह का कहना है कि वह रोजाना की तरह 28 नवंबर को बकरी चराने कलेक्ट्रेट के निकट बन रहे न्यायालय के मैदान में गया था। उसका बकरी का बच्चा बोरिंग के पाइप में गिर गया। बकरी के बच्चे को निकालने के लिए कलेक्ट्रेट की पुलिस चौकी पर शिकायत की जा चुकी है।

शिकायत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मी भी आए थे, लेकिन बकरी को नहीं निकाला गया। पाइप के अंदर से बकरी के बच्चे के चिल्लाने की आवाज आ रही है। जब भी कोई आवाज देता है, तब ही पाइप में से बकरी के बच्चे की आवाज आती है। उत्तरकाशी के टनल से 41 मजदूरों को निकालने के लिए सभी सामने आए, पर इस बकरी के बच्चे को निकालने का कोई भी प्रयास नहीं कर रहा है। अगर एक-दो दिन और बकरी के बच्चे को नहीं निकाला गया, तो उसकी जान भी जा सकती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम