हैदराबाद। हैदराबाद में 11 साल पहले हुए दोहरे बम धमाके के मामले में फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया है वहीं दो अन्य को बरी कर दिया है। 2007 में हुए इस दोहरे बम धमाके के मामले में कोर्ट ने अनीक शफीक सईद और इस्माइल चौधरी को दोषी करार दिया है।
इनके अलावा एक अन्य आरोपी पर फैसला 10 सितंबर को आएगी। धमाकों के मामले में आरोपी दो अन्य फरार हैं।यह धमाके शहर के गोकुल चाट और लुंबिनी पार्क में हुए थे जिनमें 42 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 लोग घायल हो गए थे। बम धमाके के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चल रहा है।
आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे को इस साल जून महीने में नामपल्ली कोर्ट परिसर में स्थित एक अदालत से हैदराबाद में चेरलापल्ली सेंट्रल जेल के परिसर में स्थित कोर्ट हॉल में स्थानांतरित कर दिया गया था। सत्र न्यायाधीश श्रीनिवास राव ने सात अगस्त को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाने के लिए 27 अगस्त का दिन तय किया था। हालांकि, 27 अगस्त को भी फैसला नहीं आया जिसके बाद आज कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।
पीड़ितों के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने शनिवार को 25 अगस्त, 2007 को हुए दो विस्फोटों की 11वीं बरसी मनाई। तेलंगाना पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) ने इस मामले की जांच की थी और आरोपियों के खिलाफ तीन आरोप पत्र दायर किए थे। आरोपियों में से कुछ आजतक फरार हैं।
अगस्त 2013 में दूसरी मेट्रोपॉलिटन सत्र न्यायाधीश अदालत ने अनिक शफीक सैयद, मोहम्मद सादिक, अकबर इस्माइल चौधरी और अंसार अहमद बधसा शेख के खिलाफ आरोप लगाए थे। ये सभी इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी थे। सभी अभियुक्तों पर धारा 302 (हत्या) और आइपीसी के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एक्ट के तरह दोहरे बम धमाके में आरोप तय किए गए।
ये था पूरा मामला
अक्टूबर 2008 में महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दल (एटीएस) ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था और बाद में गुजरात पुलिस ने उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया। चारों आरोपी वर्तमान में चेरलापल्ली सेंट्रल जेल में बंद हैं। केस के ट्रायल के दौरान करीब 170 प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की जांच की गई।
बता दें कि 25 अगस्त, 2007 को हैदराबाद के गोकुल चैट में एक लोकप्रिय भोजनालय में हुए विस्फोट में 32 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि राज्य सचिवालय के कुछ मीटर की दूरी पर स्थिति लुंबिनी पार्क में ओपेन एयर थिएटर में 10 लोगों की जान चली गई थी।
-
गोंडवाना एक्सप्रेस News: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस का छापा, गोंडवाना एक्सप्रेस के 2 TTE सस्पेंड -
कटनी न्यूज: कुठला के अपराध क्रमांक 738/2026 में तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त वारंट, निरस्तीकरण के साथ एसआईटी निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस -
नेहा पच्चीसिया को आज भी नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट की एकलपीठ ने केस डबल बेंच को किया ट्रांसफर; कल होगी सुनवाई -
Katni News: कटनी में तीजा की खुशियां मातम में बदलीं: नाना के घर आई 10 साल की काजल नदी में डूबी, बिजली कटौती पर सरपंच ने उठाए सवाल -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
1884 से चली आ रही गोलबाजार रामलीला की तैयारियों का आगाज, रवि खरे की अध्यक्षता में हुआ भूमि पूजन; 4 अक्टूबर से होगा भव्य मंचन -
घरेलू एलपीजी सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य, 89.9% ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी -
मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्ची समेत 2 की मौत, कई घायल -
भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, कमिश्नर की गुप्त टीम की बड़ी कार्रवाई -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कटनी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 162 मेधावी विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि -
DUSU Election Result 2026: जानिए कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश डबास? टेबल टेनिस के इंटरनेशनल खिलाड़ी से ‘डूसू प्रेसिडेंट’ बनने तक का सफर -
मध्य प्रदेश में पहली बार लागू हुई ‘कम्युनिटी सर्विस’ की सजा: छोटे अपराधों पर अब नहीं जाना होगा जेल, करना पड़ेगा समाज सेवा का काम -
दिल्ली यूनिवर्सिटी में लहराया भगवा: ABVP ने जीतीं अध्यक्ष समेत 3 सीटें, जानें किसे मिले कितने वोट और कौन बना DUSU का नया किंग -
पति ने काटी पत्नी की नाक, पत्नी ने दांतों से चबाया गुप्तांग; हरदोई की घटना से हड़कंप -
होमगार्ड भर्ती: शिवम की मेहनत से तेज निकली मौत, 11 राउंड पूरे… 12वें में फिनिशिंग लाइन से 50 मीटर पहले हार गई जिंदगी -
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
सऊदी अरब पर हूती हमलों पर भारत का सख्त रुख: ‘अस्वीकार्य हैं हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा’
