
हैदराबाद। हैदराबाद में 35 साल का एक शख्स मोबाइल पर बात करते हुए बाइक चला रहा था। सड़क पार करते समय सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई और गिरने के बाद वह जरा भी नहीं हिला। डॉक्टरों ने उस युवक को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। यह पूरा नजारा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस के मुताबिक अगर युवक ने हेलमेट पहना होता तो शायद वह इस स्थिति में नहीं पहुंचता।
एएनआई ने इसका एक वीडियो जारी किया है। यह घटना 9 जुलाई की है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बाइक मोबाइल पर बात करते हुए सड़क पार कर रहा था। सामने से आ रहे ऑटो को जैसे ही क्रॉस किया, उसके पीछे आ रही बाइक उसे दिखी नहीं और उस बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ता है। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी गिरते हैं लेकिन अगले ही पल वह उठ जाते हैं लेकिन वह शख्स जमीन पर ही पड़ा रहता है। उसे तुरंत अस्पताल ले जाते हैं लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उस युवक को ब्रेन डेड घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक अगर युवक ने हेलमेट पहना होता तो शायद वह इस स्थिति में नहीं पहुंचता।
#WATCH: 35-year-old man riding a two-wheeler crashed into another two-wheeler in Hyderabad when he was trying to move on to the wrong side of the road while talking on cell phone. Doctors have declared him brain dead. Case registered. (09.07.18) pic.twitter.com/1oQQGLzW2F
— ANI (@ANI) July 10, 2018








