Site icon Yashbharat.com

हेयर केयर-पान के पत्‍ते से करें सिर की मालिश,बाल बनेंगे घने मुलायम

Pan

धर्म डेस्‍क । पूजा-पाठ के दौरान पान के पत्ते का बहुत महत्व होता है क्योंकि पूजा के समय इसे शुभ माना जाता है। यही नहीं खाने के बाद मुंह का जायका बदलने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन पान के पत्ते में कई औषधिय गुण भी पाए जाते हैं। यह पान का पत्ता कई स्वास्थय संबंधित समस्याओं को ठीक करने के भी काम आता है। पान के पत्ते से आप अपना दर्द भी दूर कर सकते हैं। यह घावों को भरने, कब्ज दूर करने आदि के लिए भी फायदेमंद है।

– अगर आपके कान में दर्द होता हैं। तो आप पान के पत्ते का रस नारियल के तेल में मिलाकर दो बूंद कान में डालें। कान के दर्द में राहत मिलेगी।

– अगर आपके बाल झड़ते हैं तो आप पान के पत्तों को पीस कर नारियल के तेल के साथ मिलाकर बालों की जड़ों पर लगाए। फिर एक घंटे बाद पानी से धो लें।

– शरीर से भी पसीने की बदबू आती हैं तो नहाने के पानी में पान के पत्ते का रस मिलाए।

– मुंह में बदबू आती है तो पान के पत्तों को पानी में उबाल लें। रोज खाना खाने के बाद उस पानी से कुल्ला करें। मुंह में से बदबू नहीं आएगी।

– पान के पत्तों को घिसकर उनका रस निकाल लें। इस रस को हल्दी के साथ मिक्स करके चेहरे पर लगाए। इस पेस्ट को लगाने से चेहरे पर होने वाले कील, मुंहासे और दाग धब्बों से आपको राहत मिलेगी।

– अगर आप खांसी से परेशान हैं तो पान के 15 पत्ते को 3 ग्लास पानी में डाल ले। इसके बाद उसे तब तक उबाले जब तक पानी उबलकर एक तिहाई न हो जाए। इसे दिन में तीन बार पिएं।

– मुंह में छाले हो जाए तो पान को चबाए। इसके बाद पानी से कुल्ला कर ले। यह प्रक्रिया दिन में दो बार करें।

Exit mobile version