इंदौर । राजीव गांधी चौराहा स्थित होटल जय पैलेस में भंवरकुआं थाना पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने यहां से चार छात्रों और होटल संचालक को पकड़ा। संचालक सुरेंद्र पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
टीआइ संतोष दूधी के मुताबिक पुलिस को प्रतिबंधित फ्लेवर होने की सूचना मिली थी। पुुलिस ने चार छात्र और होटल संचालक को तंबाकू और विदेशी फ्लेवर के साथ पकड़ लिया। हालांकि थाने पर छात्रों को समझाकर छोड़ दिया और होटल संचालक के खिलाफ धारा 151 के तहत केस दर्ज किया गया।
दंपती और बेटे को पीटा
मेवाती मोहल्ला में रहने वालीं 32 वर्षीय यशोदा पत्नी रवि भगोरा ने आरोपित समीर, सोहेल और नरगिस के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। मारपीट में महिला के पति रवि और बेटा कृष्णा भी घायल हुआ है। एमजी रोड थाना पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने पीड़िता के मकान पर कब्जा करके रखा है। सोमवार को आरोपितों से मकान खाली कराने की बात की तो वे मारपीट करने लगे। तीनों को बेरहमी से पीटा। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पहुंची और झगड़ा शांत कराया। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

