Site icon Yashbharat.com

हिमाचल प्रदेश: खाई में गिरी बस, 8 की मौत व 14 घायल

himachal bus accident 2018513 114826 13 05 2018

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में रविवार सुबह करीब 9:00 बजे राजगढ़ उपमंडल के नई नेटी गांव के समीप एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 अन्य जख्मी हो गए।

भगनाल कोच की यह बस मानव से सोलन जा रही थी। नई नेटी के समीप बस नंबर एचपी 64-9097 अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे लुढक़ कर एक मैदान में जा पहुंची। बस के पलटते समय कुछ यात्री बस के नीचे आ गए, जिसके चलते उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि तीन गंभीर घायलों में से एक ने सोलन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया

प्रशासन की ओर से एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा व डीएसपी गुलशन नेगी ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

मरने वालों में डोडू राम पुत्र बुद्धि राम निवासी डागर हरिपुरधार क्षेत्र, सुभाष चंद्र पुत्र किशोर लाल गांव लुधियाना तहसील हरि चाबियां, जिला कांगड़ा, प्रिया पत्नी किशन लाल पंचायत शाया-सनौरा, उपतहसील नौहरी-राजगढ़, कौशल्या देवी निवासी थानाधार राजगढ़ क्षेत्र, उदयराम पुत्र राम लाल शाड़-पजयोगा पंचायत नेहटी राजगढ़ क्षेत्र, बस चालक संतोष कुमार निवासी वाकनाघाट जिला सोलन शामिल हैं।

Exit mobile version