Site icon Yashbharat.com

हिबा खान बोलीं- मुस्लिम परिवार से हूं, बिकिनी पहनने और क्लीवेज दिखाने में सहज नहीं

20210523 005910

टीवी शो ‘जीजाजी छत पर कोई है’ की एक्ट्रेस हिना नवाब (Hiba Nawab) इन दिनों अपने घर पर हैं, चूंकि कोविड के चलते शोज की शूटिंग रुक गई है। ऐसे में हिबा ने हाल ही में वेब शो करने में हिचकिचाहट, अपनी ड्रेसिंग च्वाइस सहित अन्य मुद्दों पर खुलकर बात की।

मुस्लिम परिवार से ताल्लुक
हिबा ने हाल ही में ई- टाइम्स से बातचीत की और बोल्ड ड्रेसेस पहनने पर अपनी बात रखी। इस दौरान हिबा ने कहा, ‘रिवीलिंग कपड़े न पहननने का मेरा निर्णय हमेशा का है। मैं एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हूं और हमारे यहां की संस्कृति अलग है। मैं वास्तव में संस्कृति का बहुत विरोध कर रही हूं और मैं इसे अब आगे नहीं बढ़ाना चाहती हूं। यह मेरा और मेरे परिवार का फैसला है।’

परिवार का रिएक्शन
इंटरव्यू में हिबा आगे कहती हैं, ‘अभी भी कई बार वो मेरे द्वारा कुछ कपडों का पहनना ठीक नहीं समझते हैं और चाहते हैं कि मैं अलग तरह से कपड़े पहनूं। हालांकि मैं थोड़ी विद्रोही स्वभाव की रही हूं लेकिन उनकी भावनाओं को और आहत नहीं करना चाहती। वो सभी बहुत समझदार और सपोर्टिव हैं। मैं बिकिनी पहनना, क्लीवेज दिखाना और सब कुछ नहीं करना चाहती। यह मेरा निर्णय है और कोई विरोध नहीं है।’

Exit mobile version