Site icon YASHBHARAT.COM

हाजीपुर से कोलकाता जा रही बस ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, 30 यात्री घायल

17 06 2021 minister vishwas saran hadsa

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 20 घायलों को धनबाद पीएमसीएच पहुंचाया है। मिली जानकारी के अनुसार रोशन बस हाजीपुर से कोलकाता जा रही थी।

इसी दौरान जीटी रोड पर खड़े ट्रक में बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक से टक्‍कर होते ही बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई।

लोग चीख-पुकार मचाने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शांत कराया। पुलिस ने करीब 20 घायलों को अस्‍पताल भिजवाया।

खड़े ट्रक में बस के यूं टकरा जाने की वजह फिलहाल स्‍पष्‍ट नहीं हो सकी है।

लोगों का कहना है शायद ड्राइवर को झपकी आ गई होगी। इसी वजह से वह बस को लेकर सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराया।

Exit mobile version