Site icon Yashbharat.com

‘हाउसफुल 4’ लीक हुआ अक्षय कुमार का लुक, बिन योद्धा के किरदार में आए नजर

akshay

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में सेट से उनके लुक की तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है।इस तस्वीर में अक्षय किसी ऐतिहासिक योद्धा के रूप में नजर आ रहे हैं। उनका यह अवतार रणवीर सिंह के बाजीराव लुक से काफी मेल होता दिख रहा है। बाजीराव किरदार की तरह अक्षय ने भी मुंडे हुए बाल, चेहरे पर मूछ और सीरियस लुक में दिख रहे है।

इसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि इस फिल्म के एक सीन में अक्षय कुमार ऐतिहासिक योद्धा के किरदार में नजर आएंगे। इस तस्वीर को उनके फैन क्लब की ओर से शेयर किया गया।

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के इस ऐतिहासिक योद्धा के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर उनके फैन्स अच्छे रियक्शन देते दिख रहे हैं। खबर के मुताबिक, अक्षय का ये किरदार पुनर्जन्म से संबंधित होगा।पिछले दिनों हाउसफुल 4 की पूरी स्टार कास्ट जोधपुर में अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी करती नजर आई थी। इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की थी।

फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सैनॉन, कृति खरबंदा, शरद केलकर, चंकी पांडे, पूजा हेगड़े, बोमन ईरानी भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में नाना पाटेकर भी लीड रोल में थे लेकिन MeToo कैंपेन के तहत उनको फिल्म से बाहर कर दिया गया। जिसके कारण फिल्म की शूटिंग पर भी इसका असर हुआ। नाना पाटेकर के अलावा फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर भी महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद अक्षय ने कड़े कदम उठते हुए शूटिंग बीच में रोक दी गई थी। यह फिल्म अगले साल 25 अक्टूबर को रिलीज हो जाएंगी।

Exit mobile version