Site icon Yashbharat.com

हाइवे पर भीषण टक्कर के बाद धू-धू कर जली बाइक, पिता पुत्र की मौत

IMG 20201007 WA0055

कटनी। एनएच 30 में देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक में आग लग गयी और बाइक धू-धू कर जलने लगी इस हादसे में घर लौट रहे पिता पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक में आग लग गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सिहोरा भिजवाया।

प्राप्त जानकारी अनुसार मुकेश सोनी पिता संतोपी लाल सोनी उम्र 50 साल निवासी गाताखेड़ा थाना बहोरीबंद जिला कटनी निवासी अपने पुत्र रिंकू सोनी पिता मुकेश सोनी उम्र 25 साल निवासी गाताखेड़ा निवासी के साथ जबलपुर की ओर से लौट रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने खितौला थाना अंतर्गत घाट सिमरिया यात्री प्रतीक्षालय के सामने NH- 30 रोड पर टक्कर मार कर भाग निकला ।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक में आग लग गई और हादसे में पिता पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सिहोरा भिजवाया।

Exit mobile version