Site icon Yashbharat.com

हरी मिर्च को रातभर भिगोकर सुबह पीएं इसका पानी, फायदे जानकर हैरान जाएंगे

green chili

हैल्‍थ टिप्‍स। वैसे तो हर भारतीय जायके के साथ लोग हरी मिर्च का तड़का पसंद करते हैं। लेकिन बहुत कम लोग इस बात की जानकारी रखते हैं कि हरी मिर्च खाने से स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। भारतीय हरी मिर्च में एक औषधी के समान है जिसमें शरीर के कई रोगों को खत्म करने की ताकत है। उसमें भी अगर आप हरी मिर्च को पानी में भिगोकर उसके पानी को पीएं तो इससे होने वाले फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे।

हरी मिर्च में कई स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक गुण हैं जिसकी वजह से इसे नियमित तौर पर अपने खाने में रखनी चाहिए। हरी मिर्च कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है। यही नहीं इसमें बीटा कैरोटीन, क्रीप्टोक्सान्थिन, लुटेन -जॅक्सन्थि‍न आदि स्वास्थ्यवर्धक चीजें मौजूद हैं।

ये जरूर ट्राय करें

रोज रात को 3-4 हरी मिर्च लेकर उनको अच्छी तरह से साफ पानी से धो लें और सभी मिर्च को हल्का-सा बीच में से चिरा लगा दें। इन सभी मिर्च को कम से कम 1 ग्‍लास पानी में भिगोकर पूरे रात रख दें। उसके बाद सुबह उठकर जिस पानी में आपने हरी मिर्च को भिगोकर रखे हुए थे, उस पानी को पी लें। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि इस पानी को पीने से कुछ समय पहले कुछ खाए या पिएं नहीं।

ये होंगे फायदे

हरी मिर्च एंटी-ऑक्सीडेंट का एक अच्छा माध्यम है। हरी मिर्च में डाइट्री फाइबर्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जिससे पाचन क्रिया सुचारू बनी रहती है। वहीं इस मिर्च वाले पानी पीने के बाद कुछ ऐसे फायदे होते हैं जो इंसान के इम्यून सिस्टम स्ट्रॉग होता है जो व्यक्ति के शरीर को हर किसी तरह के रोग से बचाता है। हरी मिर्च को मूड बूस्टर के रूप में भी जाना जाता है।

यह मस्तिष्क में एंडोर्फिन का संचार करती है जिससे हमारा मूड काफी हद तक खुशनुमा रहने में मदद मिलती है। हरी मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसकी वजह से शरीर बैक्टीरिया-फ्री रहता है और यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी मदद करता है। विटामिन ए से भरपूर हरी मिर्च आंखों और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

Exit mobile version