Live सत्य सनातन के साक्षात दर्शन के साथ हरिहर तीर्थ संकल्प का भूमि पूजन, मुख्यमंत्री ने की पूजा
Live Harihar Tirth श्री सत्य सनातन के साक्षात दर्शन के साथ हरिहर तीर्थ संकल्प का भूमि पूजन आज कटनी जिले के विजयराघवगढ़ के समीप ग्राम बंजारी में स्थित रामराजा पहाड़ पर अलौकिक वातावरण में किया जा रहा है। सन्तों गणमान्यजनों की उपस्थिति के बीच इस संकल्प के भूमि पूजन समारोह के साक्षी बने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा नेताओं का हेलिपैड पर विधायक संजय पाठक जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टण्डन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, शशांक श्रीवास्तव, रवि खरे, सुनील उपाध्याय, चेतन हिंदूजा आदि ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हेलिपैड के चारों ओर स्वागत और लाडली बहना योजना के लिए हजारों। की संख्या में उपस्थित बहनों से पूरे हेलिपैड में घूमकर हालचाल जाना सभी से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री को अपने समक्ष देख लाडली बहनों का उत्साह देखने लायक था।
ऐतिहासिक कलश यात्रा
विशाल ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ हरिहर तीर्थ भूमिपूजन समारोह का दिव्य आगाज हो चुका है। आज सुबह से ही कटनी जिले का माहौल धर्ममयी था। जिले से 35 किलोमीटर दूर श्री हरिहर तीर्थ भूमि पूजन संकल्प का संतों के सानिध्य में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सहित अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति में समारोह अब से कुछ देर में संपन्न होगा। शोभायात्रा में सुबह से मातृ शक्ति की ऐतिहासिक उपस्थिति से विजयराघवगढ़ से तीर्थ क्षेत्र तक मानों भगवा सनातनी समुद्रीय लहर चल रही थी। लोगों का कहना था कि ऐसी कलश शोभायात्रा इससे पहले उन्होंने कभी भी नहीं देखी।