हनुमान मंदिर में लगी पुलिस की चौपाल, जनसमूह ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
कटनी। नशामुक्ति अभियान के तहत गतदिवस बरही पुलिस ने बरही के वार्ड क्रमांक 4 स्थित पुराना हनुमान मंदिर में चौपाल लगाकर लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान बरही थाना प्रभारी संदीप अयाची ने उपस्थित लोगों से कहा कि अपराधों की रोकथाम हेतु नशामुक्ति जरूरी है। नशामुक्त समाज में अपराध की कोई जगह नहीं होती है। टीआई ने अपने विचारों के माध्य्म से लोगो जागरूक एवं प्रेरित करने का कार्य किया।
इस अवसर वॉर्ड के पार्षद हीरालाल महतेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण त्रिवेदी (डब्बू), रेवाखंड हिन्दू परिषद के प्रदेश मंत्री नवल सिंह चतुर्वेदी एवं समस्त बस्तीवासियों की उपस्थिति अपराध एवं नाशा मुक्त रहने का संकल्प भी लिया गया।

