Site icon Yashbharat.com

हथियाबंद तत्वों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, चाकूबाजी, मारपीट

WhatsApp Image 2017 12 12 at 4.08.54 PM

जबलपुर। कटंगी के बजरिया मोहल्ला में आधी रात को करीब 12 बजे 5 हथियारबंद तत्व एक टैंट व्यवसायी के घर के कांच का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और उन्होंने गालीगलौच करते हुए जमकर मारपीट और तोड़फोड़ की। सूत्र तो यह भी बताते हैं कि जाते-जाते आरोपीगण टैंट व्यवसायी की महिला की चैन भी लूटकर ले गए हैं।

दो घायल अस्पताल में, देर रात कटंगी में घटना से हंगामा

इसके अलावा कान के बाला छीनने की कोशिश की लेकिन उसमें सफल नही ंहो पाए। लेकिन महिला का कान बुरी तरह से फट गया और खून बहने लगा। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई और काफी देर तक हंगामा करने के बाद टैंट व्यवसायी पर चाकू के कई वार तत्वों ने किए।बीच बचाव के लिए उसका बेटा आया तो उसे बेसबाल के डंडों से बुरी तरह से पीटा गया। दोनों को घायल अवस्था में तत्काल जबलपुर स्थित एक निजी अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।
यह है पूर मामला
कटंगी के बजरिया मोहल्ला में इन्द्रकुमार सोनी का परिवार रहता है। इन्द्रकुमार टैंट का व्यवसाय करते हैं जबकि उनका एक बेटा विकास उर्फ विक्की नगर परिषद में दैनिक वेतन भोगी कर्मी के रूप में कार्यरत है। बीती रात करीब 12 बजे छुट्टू पिता चन्द्र यादव, जित्तू पिता चन्द्र यादव, इन्द्र पिता चन्द्र यादव हथियारों से लैस होकर सोनी परिवार के घर पहुंचे और कांच का दरवाजा तोड़कर तीन लोग ऊपर की मंजिल पर चले गए जहां इन्द्र कुमार उनकी पत्नी संध्या और बेटी रानू सो रही थी। जबकि दोनों बेटे नीचे के कमरों में सो रहे थे। इन्द्र कुमार पर इन लोगों ने सोते में ही चाकू से वार करना शुरू कर दिया। चीख सुनकर पत्नी और बेटी जागी तो उनके साथ भी मारपीट की गई और कहते रहे की आज पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। तुम्हारे बेटे विक्की और लक्की कहां हैं उन्हें भी बुलाओ। तीन लोग घर के अंदर थे जबकि दो लोग जिनके नाम सामने नहीं आए हैं वे घर के बाहर नजर रखे हुए थे कि कोई आ तो नहीं रहा है। ऊपर चीख पुकार की आवाज सुनकर विक्की उर्फ विकास उठकर आया तो बेसबाल के डंडों से उसे भी बुरी तरह से पीटा गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद तत्वों ने इन्द्र कुमार की पत्नी के गले से सोने की चैन पर झपट्टा मारा और ले गए। इतना ही नहीं इन लोगों ने महिला के कान से बाले भी छीनने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। बल्कि महिला के कान फट गए। जाते-जाते ये लोग गालीगलौच करते हुए वहां से भाग लिए। परिजन घायलों को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे तथा घटना की सूचना देने थाने गए तो वहां कोई जिम्मेदार अफसर नहीं मिला। जिसके चलते रात में रिपोर्ट नहीं लिखी गई। परिवार के सभी सदस्य घायलों को लेकर जबलपुर आ गए थे।
पब्लिक ने किया हंगामा
थाने में किसी जिम्मेदार के न मिलने से आसपास के लोग जो जमा हो गए थे उन लोगों ने काफी हंगामा किया और यहां तक थाना प्रभारी के निवास तक जा पहुंचे लेकिन उन्होंने भी पूरे मामले को हल्के में लेकर कुछ नहीं सुना। जिसके चलते लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और विरोध भी जताया। आधी रात को कटंगी में हुई इस घटना से हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई थी।
जाते-जाते तोड़ गए घर का सामान
तत्वों ने मारपीट के साथ घर में जो सामान सामने आया उसे बेसबाल के डंडों से तोड़ डाला। टीवी सहित कांच के और जो सामान थे तथा टैंट हाउस का सामान रखाा था उसमें भी तोड़फोड़ की गई है। अस्पताल में घायल पड़े विक्की ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका ऐसा कोई विवाद नहीं था। न जाने क्यों इस घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना से एक बार फिर पुलिस की लापरवाह कार्यप्रणाली सामने आई है। इतना बड़ा मामला होने के बाद भी पुलिस का उदासीन बना रहना सवालों को जन्म देता है।

Exit mobile version