katniLatestमध्यप्रदेश

हत्या के अज्ञात आरोपी की सूचना देने वाले व्यक्ति को एसपी ने की 5,000/- रुपए के इनाम से पुरुस्कृत करने की घोषणा

कटनी के थाना ढीमरखेड़ा में विगत 05/04/2023 को एक 30-35 वर्षीय पुरुष का शव मिलने पर मर्ग कायम किया गया। संपूर्ण मर्ग जांच पर अज्ञात मृतक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर देने के बाद शव को छुपाने की मंशा से बोरी में भरकर सिलोंडी-मझगवा रोड किनारे महादेव चौराहा के पास झाड़ियां में फेंक दिया। जिस पर मर्ग जांच उपरांत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज किया गया।

प्रकरण के अज्ञात आरोपियों का हरसंभव प्रयास करने के उपरांत भी पता ना चलने से हत्या के पंजीबद्ध अपराध में पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन द्वारा आरोपियों के विषय में सूचना देने वाले व्यक्ति को राशि प्रति-आरोपी पर ₹5,000/- की नगद राशि दिए जाने की उद्घोषणा की गई है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम