सड़क हादसा : जिस घर से उठने वाली थी डोली वहां से निकली 4 लोगों की अर्थी

बिहार के सासाराम में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत सड़क हादसे में हो गई. घटना उस वक्त हुआ जब बेटी की रिश्ते की बात करके एक परिवार वाराणसी से लौट रहा था, इसी दौरान पीछे आ रही ट्रक ने कार को टक्कर मार दी

बिहार में एक सड़क हादसे (Bihar Road accident) में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. घटना उस वक्त हुआ जब एक परिवार के लोग बेटी के रिश्ते की बात करके बनारस से लौट रहे थे. इसी दौरान नेशनल हाइवे-2 पर सादाबाद के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद हादसे में कार सवार तीन चचेरे भाई और उनके बहनोई की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि सासाराम के मुरादाबाद निवासी दिवाकर साव, कृष्णा कुमार, गोपाल प्रसाद (तीनों चचेरे भाई) और इनके बहनोई अशोक गुप्ता एक अन्य युवक के साथ कार से वाराणसी गए थे. यहां से वे परिवार की बेटी की शादी की बात कर लौट रहे थे. इसी दौरान देर रात चेनारी थाना के सबराबाद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर इनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में मरने वाले तीनों चचेरे भाई कारोबारी बताए जा रहे हैं.

ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी

हादसे के बाद ट्रक डाईवर फरार हो गया है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई है. चारों के परिजनों के सूचना भेज दी गई है साथ ही ट्रक चालक की तलाश की जा रही है

डोली नहीं अर्थी उठी

वहीं हादसे के बाद मृतकों के परिजन सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि शादी की बात कर सभी लोग वाराणसी से लौट रहे थे, तभी अर्टिगा कार को ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. जिस परिवार से बेटी के डोली ले जाने की तैयारी हो रही थी वहां से चार-चार अर्थी उठने के बाद परिवार के लोगों का बुरा हाल है.

 

Exit mobile version