Site icon Yashbharat.com

स्‍मृति ईरानी के पिता की तबीयत खराब, मेदांता में हुए भर्ती

esmrati bjp

गुरुग्राम। केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पिता अजय कुमार मल्होत्रा की तबियत अचानक बुधवार को बिगड़ गई। तबितय खराब होते ही उन्‍हें मेदांता में भर्ती कराया गया है।
उन्हें मेदांता अस्‍पताल में देर शाम भर्ती कराया गया है। उन्हें देखने के लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल भी अस्पताल पहुंचे। 71 साल के अजय मल्होत्रा को बुखार आ रहा है उन्हें अन्य परेशानी भी हैं। उनका इलाज जनरल फिजिशियन डा. सुशीला कटारिया की देख-रेख में चल रहा है।

Exit mobile version