Site icon Yashbharat.com

स्वामी का दावा, JDS विधायकों को दिया जा रहा 100 करोड़ का ऑफर

kumarswmi

नई दिल्ली: कर्नाटक में अभी भी सरकार किसकी बनेगी यह साफ नहीं हुआ है।  सरकार बनाने को लेकर बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस पूरी कोशिश कर रही हैं। इसी बीच जेडीएस के कुमारस्वामी ने प्रेस वार्ता में दावा किया कि भाजपा हर विधायक को 100-100 करोड़ का ऑफर दे रही। मैं पूछता अब कहां है आयकर के अफसर। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास नंबर नहीं हैं, हमारे पास बहुमत का पूरा आंकड़ा है। आपको बता दें कि कुमारस्वामी को जेडीएस विधायक दल का नेता चुना गया है।

राज्यपाल की भूमिका है बेहद अहम
कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर उभरकर सामने आई है। इस बीच कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार वी एस येदिरुप्पा राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैंं। उधर जेडीएस अध्यक्ष कुमारस्वामी राजभवन के लिए रवाना हो चुके हैं। कुमारस्वामी भी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। रुझानों में कर्नाटक विधानसभा में भाजपा के पास 104 सीटे, कांग्रेस 77 और जेडीएस 38 सीटें हैं। जेडीएस को कांग्रेस का समर्थन भी प्राप्त है। चुनावी रुझानों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आती दिख रही है, लेकिन वह बहुमत के लिए 112 के जादुई आंकड़े से पीछे है। ऐसे में अगली सरकार के गठन में राज्यपाल की भूमिका काफी अहम हो जाती है।

Exit mobile version