Site icon Yashbharat.com

स्वतंत्रता दिवस पर जबलपुर में कोरोना से 75 संक्रमितों की आजादी, 115 नए मरीज मिले

Jabalpur rail station

आशीष शुक्ला..

स्वतंत्रता दिवस पर आज जबलपुर में जहां 75 संक्रमितों ने कोरोना पर विजय पाते संक्रमण से आजादी पाई तो वहीं 115 नए कोरोना मरीजों ने जबलपुर की चिंता बढ़ाई।

जबलपुर । कोरोना वायरस से स्वस्थ होने पर आज शनिवार को 75 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 115 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 75 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या अब 1588 हो गई है । वहीं कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 115 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 2392 पहुँच गई है।

पिछले 24 घण्टे के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु की मिली रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 51 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 753 हो गये हैं।

आज शनिवार की शाम 6 बजे तक 1294 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं। वहीं 829 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं। जबलपुर में अब तक कुल 44297 व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट कराया जा चुका है ।

Exit mobile version