Site icon Yashbharat.com

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के कार्यो की निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. द्वारा समीक्षा

wp 16164222399244494368087757153947

जबलपुर। आशीष शुक्ला।  नगर निगम द्वारा प्रशासक श्री बी. चन्द्रशेखर के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत साफ सफाई से संबंधित व्यापक कार्य कराये सभी 79 वार्डो में कराये जा रहे हैं। जिसकी समीक्षा आज निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. ने की।

समीक्षा बैठक में अपर आयुक्त श्री महेश कुमार कोरी, सहायक आयुक्त सुश्री एकता अग्रवाल, स्वास्थ्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह सहित सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक उपस्थित रहे। नगर निगम के जनसुनवाई कक्ष में सुबह 06ः00 बजे से आयोजित समीक्षा बैठक में निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों कर्मचारियों ेस स्वच्छता संबंधी कार्यो की जानकारी ली और बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए यह आखिरी चरण है। इस अखिरीचरण में अपर सभी उपस्थित अधिकारी कर्मचारी अपने अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करें और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता में जबलपुर का नाम पहले पायदान पर पहुॅंचाएॅं।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा जारी गाईड लाइन के अनुसार नगर निगम जबलपुर भी स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2021 में भाग ले रहा है और उच्च स्थान प्राप्त करने के लिए बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य अमले के द्वारा कार्य कराये जा रहे हैं जिसकी समीक्षा आज निगमायुक्त के द्वारा की गई और सभी को शहर को सम्मान दिलाने की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया।

संभागीय अधिकारियों और संभागीय यंत्रियों के साथ भी बैठक

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए शाम 06ः00 बजे स्मार्ट सिटी कार्यालय के मिनी हॉल में निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. ने सभी संभागीय अधिकारियों एवं संभागीय यंत्रियों के साथ बैठक की और निर्देशित किया कि जिन जिन के क्षेत्रों में तकनीकी रूप से कार्य कराया जाना है वे सभी लोग स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को दृष्टिगत रखते हुए कार्य कराये जाना सुनिश्चित कराएॅं। बैठक में अपर आयुक्त श्री परमेश जलोटे, सहायक आयुक्त सुश्री एकता अग्रवाल, स्वास्थ्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version