Site icon Yashbharat.com

स्वच्छ भारत मिशन से हर घर को 53,000 रुपये का हुआ फायदा

cash

cash

वेब डेस्क। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन से ग्रामीण भारत में प्रत्येक परिवार को 53,000 रुपये का फायदा पहुंचा है।

एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में के मुताबिक स्वच्छता मिशन के कारण दस्त की बीमारी में कमी और साफ सफाई में लगने वाले समय की बचत हुई है।

भारत को खुले में शौच से 100 फीसदी मुक्त करने को 2014 में शुरू हुई थी योजना
इस अध्ययन में यह भी पता चला है कि दस सालों में घरेलू खर्च पर जो रिटर्न है वह लागत का 1.7 गुना है, जबकि समाज को दस साल में कुल रिटर्न लागत का 4.3 गुना है। इस योजना का यह पहला विश्लेषण है।

ग्लोबल इंफॉर्मेशन एनालिटिक्स मेजर एल्सेवियर के साइंस डाइरेक्ट जर्नल के ताजा अंक में इस अध्ययन को प्रकाशित किया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि सबसे गरीबों को 2.6 गुना वित्तीय रिटर्न मिला है, जबकि समाज को लागत का 5.7 गुना रिटर्न मिला है।

सह सर्वे 20 जुलाई से अगस्त 11, 2017 के बीच 12 राज्यों के 10,051 परिवारों के बीच किया गया। इसमें बिहार, यूपी, झारखंड, आंध्र प्रदेश और असम आदि शामिल हैं, जहां पूरे देश का खुले में शौच का 90 फीसदी मामला है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को खुले में शौच से पूरी तरह मुक्त करने के लिए 2 अक्तूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन योजना की शुरुआत की थी और 2 अक्तूबर 2019 तक का लक्ष्य रखा था।

 

Exit mobile version