न्यूज डेस्क। अमेठी से बीजेपी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी के द्वारा बूथ कैप्चरिंग के शिकायत पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है.
स्मृति ईरानी ने लगाया अमेठी में बूथ कैप्चरिंग का आरोप, चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान चुनाव आयोग ने स्मृति ईरानी के बूथ कैप्चरिंग के आरोप पर लिया संज्ञान
यूपी के वीआईपी सीट अमेठी से बीजेपी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी के द्वारा बूथ कैप्चरिंग के शिकायत पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है. सूत्रों के मुताबिक वीडियो की सत्यता की जांच के बाद आयोग देखेगा की महिला के दावे में सच्चाई है की नहीं. अमेठी के जिला निर्वाचन अधिकारी से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है.
मामला अमेठी के गौरीगंज के गूजरटोला बूथ नंबर 316 का है. एक बुजुर्ग महिला ने पीठासीन अधिकारी पर जबरन कांग्रेस को वोट डलवाने का आरोप लगाया है. इस घटना पर केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने ट्वीटर पर वीडियो शेयर किरते हुए चुनाव आयोग से इस पर कार्रवाई की मांग की थी.
स्मृती ईरानी ने अपने ट्विटर हेंडल से वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला कह रही हैं, ‘हाथ पकड़कर जबरदस्ती पंजा पर धर दिहिन. हम देहे जात रहिन कमल पर ( कमल पर देना चाहती थी,जबरदस्ती पंजा पर डलवा दिया).’
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान हो रहा है. इनमें उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 14 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.

