Friday, May 22, 2026
Latest:
jabalpurLatest

स्मार्ट सिटी जबलपुर कार्यालय कोरोना की चपेट में आया

जबलपुर (यशभारत@आशीष शुक्ला) जबलपुर स्मार्ट सिटी में पदस्थ जम्मू के रहने वाले एक कंसलटेंट को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस खबर के बाद स्मार्ट सिटी में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्रभारी अधीक्षण यंत्री अजय शर्मा ने स्मार्ट सिटी कंसलटेंट कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने की पुष्टि की है जो कि जम्मू में जांच द्वारा पाया गया है*
कर्मचारी की अभी हाल ही में एक या दो जून को अपने घर जम्मू गए थे। इसके पूर्व वो लॉक डाउन के कारण यही शहर में फसें रह गए थे।

आज जब उनके जम्मू में हुए टेस्ट में पॉजिटिव आने की जानकारी आई तो यहाँ स्मार्ट सिटी में हड़कंप मच गया उनके संपर्क में आने वाले दर्जनों लोगों ने अस्पताल जाकर अपने टेस्ट करवाये हैं । इनकी रिपोर्ट दो दिनों में आएगी। इस बीच आज स्मार्ट सिटी का कार्यालय खाली पड़ा हुआ था

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम