दरअसल, डालनवाला कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ओल्ड सर्वे रोड स्थित पटाया यूनीसेक्स सैलून एंड स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।इसी के आधार पर आज शनिवार देर शाम पुलिस ने  छापेमारी की और  एक पुरुष और दो महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है।हालांकि स्पा सेंटर का मालिक सुशील चौधरी फरार होने में कामयाब हो गया है।

इस सेक्स रैकेट में शामिल रिसेप्शन पर मौजूद महिला को भी गिरफ्तार किया है।।पकड़े गए व्यक्ति का स्पा सेंटर के रजिस्टर में कोई नाम-पता दाखिल नहीं पाया गया, लेकिन वहां से अश्लील सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक और गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरु कर दी है।