Site icon Yashbharat.com

स्टेशन मे मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रियों का महापौर व निगमाध्यक्ष ने किया स्वागत, पुष्प गुच्छ भेंटकर किया रवाना

wp 1695647625600

कटनी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के अंतर्गत कटनी जिले से 200 यात्रियों को जत्था कामाख्या तीर्थ दर्शन के लिए रवाना हुआ कटनी नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र से 36 यात्री कामाख्या देवी के दर्शन के लिये रवाना हुये।

नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी अध्यक्ष श्री मनीष पाठक तीर्थयात्रियों का पुष्पमालाएं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया तथा सफल यात्रा के लिये शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर एमआईसी सदस्य शिब्बू साहू पार्षद सीमा श्रीवास्तव उपायुक्त श्री पवन कुमार अहिरवार राजस्व अधिकारी श्री जेपी पाठक उपेंद्र तिवारी गणेश बीच पुरिया रामचरण रजक सनीस रजक समाजसेवी श्री नरेश अग्रवाल राजू जैन राजू शर्मा दीपक अग्निहोत्री के द्वारा तीर्थयात्रियों को कामाख्या दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवाना करने के पूर्व रेलवे स्टेशन में स्वागत किया।

Exit mobile version