जबलपुर नगर संवाददाता। विधानसभा चुनाव के मद़देनजर मदनमहल जीआरपी द्वारा स्टेशन एवं ट्रेनो मेे चल रहे चेकिंग अभियान के तहत एक संदिग्ध बदमांश को घेराबंदी कर दबोच लिया गया जिसकी तलाशी लेने पर उसकी कमर में खुसा एक धारदार चाकू जीआरपी ने बरादम करने के बाद प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत रेल न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्रवाई चौकी प्रभारी राजेश राज व हमराह स्टाफ द्वारा की गई। इस संबंध में मदनमहल जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन में चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक इटारसी छोर में खड़ा हुआ है उक्त सूचना मिलते ही जीआरपी तत्काल हरकत में आई और सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया जिसे बाद में घेरांबदी कर दबोच लिया गया जिसकी तलाशी लेने के बाद उसकी कमर मे एक चाकू खुसा हुआ मिला जो किसी गंभीर वारदात को अंजाम देनेकी फिराक में खड़ा हुआ था। पकड़े गये आरोपी ने अपना नाम शौरभ पिता रोजश पटेल निवासी भमकी थाना शहपुरा बताया गया। जीआरपी के अनुसार पकड़े गये आरोपी के विरूद्ध पूर्व के भी अनेंक मामले दर्ज है।