Site icon Yashbharat.com

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के सेट पर हादसे में बाल-बाल बचीं चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे

2018 6image 11 13 356496000ananya ll

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी ‘अनन्या पांडे’ फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में जल्द ही नज़र आने वाली हैं। इन दिनों फिल्म की शुटिंग देहरादून में चल रही है। हाल ही में फिल्म सेट से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान अनन्या के साथ बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

खबरों के मुताबिक शूटिंग के दौरान अनन्या को कार ड्राइव करनी थी। उन्होंने जैसी कार चलाना शुरु किया कुछ ही देर में उनकी कार उनके कंट्रोल से बाहर हो गई और देखते ही देखते कार पेड़ से जाकर टकरा गई। कहा जा रहा है कि कार ड्राइव के दौरान अनन्या ने सेफ्टी गार्ड पहने हुए थे जिसके कारण उन्हें कुछ नहीं हुआ। बता दें कि अनन्या एक अच्छी ड्राइवर है जिसके कारण उनके साथ ज्यादा बड़ा हादसा नहीं हुआ।

बता दें कि ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ अनन्या की ये पहली फिल्म है। इस फिल्म में अन्नया के अलावा टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं।

Exit mobile version