Site icon Yashbharat.com

स्टाइल में छोड़ दिया सबको पीछे, ‘डेढ़ लाख’ की ड्रेस पहन अवॉर्ड शो में नजर आईं चंकी पांडे की बेटी

chanki paday

फैशन डेस्‍क। करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ अपने करियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार अनन्या पांडे अभी अपने अंदाज और स्टाइल से लोगों का दिल जीतने में माहिर हैं।अनन्या पहले भी अपनी बेहतरीन चॉइस को लेकर काफी प्रभावित कर चुकी हैं। इस बार इतालियन फैशन और सेलिब्रिटी गॉसिप मैगजीन ग्रेजिया के 50वें ‘ग्रेजिया मिलेनियल अवॉर्ड 2019’ (Grazia Millennial Awards 2019) में अनन्या पांडेय ग्रे रंग के गाउन में जलवे बिखेरती नजर आईं।
ग्रेजिया मिलेनियल अवार्ड 2019 में अनन्या पांडे अपने एलिगेंट लुक में पूरे अवार्ड फंक्शन में छाई रहीं। इजरायली फैशन डिजाइनर गालिया लहाव के डिजाइन किए हुए ब्लैक और ग्रे रंग की ऑफ शोल्डर फ्रिल ड्रेस में स्टाइलिश लुक कैरी किया
स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 की स्टार अनन्या की ये ड्रेय लगभग 1.5 लाख रुपये की है। फैशन स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने ऑरेंज स्ट्रैपी हाई हील्स को ड्रेस से मैच करके उनके स्टाइल को कंप्लीट लुक दिया।

Exit mobile version