स्टाइलिश अंदाज में महबूब स्टूडियों पहुंचे करीना-तैमूर, लाडले का हाथ पकड़ खिंचवाई तस्वीरें

2018 6image 10 54 115284000ssds ll

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की स्टारर मूवी ‘वीरे दी वेडिंग’ कल रिलीज हुई है। एेसे में फिल्म की रिलीज के बाद करीना हाल ही में अपने लाडले बेटे तैमूर के साथ क्लालिटी टाइम स्पेंड करती हुई नजर आईं।

दोनों की ये तस्वीरें महबूब स्टूडियों की हैं। दोनों मां बेटा अच्छे मूड में नजर आ रहे थे। करीना और नन्हें तैमूर ने कैमरे के सामने काफी खुशी और स्टाइल के साथ पोज देते हुए नजर आए।

तस्वीरों में नन्हें तैमूर डेनिम सूट पहने हुए मम्ही करीना का हाथ पकड़ कर चलते हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं।

तस्वीरें में तैमूर की मासूमियत देखते ही बन रही है। तैमूर पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी तस्वीरें सोशल साइट पर शेयर होते ही काफी तेजी से वायरल हो जाती हैं।

तैमूर की तस्वीरों को और क्यूट लुक को लोग काफी पसंद करते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

आए दिन नन्हें तैमूर की क्यूट तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। तैमूर अभी से ही कैमरा फ्रैंडली हो गए है। कैमरों को देखते ही वो उनकी तरफ देखते रहते हैं।

बता दें कि करीना और सैफ ने 16 अक्तूबर 2012 को शादी की। वहीं 20 दिसंबर 2016 को नन्हें तैमूर का जन्म हुआ।

अब नन्हें तैमूर 1 साल 7 महीने के हो गए हैं। बचपन से ही तैमूर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सुर्खियां बटौर रहे हैं।

उनकी पॉपुलेरिटी देखकर तो हम यही कह सकते हैं कि करीना ने नन्हें तैमूर को जन्म नहीं दिया बल्कि रिलीज किया है।

Exit mobile version