jabalpurमध्यप्रदेश

स्कूल जबर्दस्ती नहीं वसूलेंगे फीस, बहाना बनाने वाले कर्मचारियों पर भी नजर

जबलपुर। जिन लोगों ने फीस नहीं ली है उन लोगों को स्कूल प्रशासन परेशान नहीं कर सकता निजी स्कूल वाले उनको परीक्षा देने देंगे उनकी अनावश्यक फीस नही ली जाएगी। जब उनके पास उपलब्धता होगी तब वह पैसा जमा करें लेकिन उनसे लेट फीस नहीं ली जाएगी। वहां के शिक्षक और कर्मचारियों को कर्फ्यू के दौरान की सैलरी भी नहीं कटेगी।

बहाना बना कर छुटी नहीं चलेगी।

इसी तरह जबलपुर में जो भी कर्मचारी अधिकारी स्वास्थ्य का बहाना बहाना बताकर छुट्टी लेकर घर पर विराजमान है ड्यूटी करने में आनाकानी कर रहे हैं उन्हें अब मेडिकल बोर्ड का प्रमाण पत्र देना होगा ।मेडिकल बोर्ड प्रमाण पत्र न मिलने से उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी । यह कार्रवाई आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम