जबलपुर नगर संवाददाता। खितौला थाना के अंतर्गत रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी रहस्यमय हालत में गायब हो गई जब वह शांम तक अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की किन्तु जब उसका कहीं भी को सुराग नही लगा तो परिजनों द्वारा इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि खितौला के वार्ड नंबर 18 की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी स्कूल में नवमीं कक्षा में पढ़ती है गत सुबह वह अपने घर से पैदल स्कूल जाने के लिये निकली हुई थी जो शांम तक अपने घर नही पहुंची तो परिजनों को इस बात की चिंता हुई और उनके द्वारा मोहल्ले एवं अपने अन्य रिस्तेदारों के इसकी पतासाजी की गई किन्तु जब उसका कहीं भी कोई पता नहीं लगा तो परिजन सीधे थाने पहुंचे और पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया पुलिस ने पीडि़त पक्ष की पूरी व्यथा सुनने के बाद अपहरण का मामला दर्ज है किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।