Site icon Yashbharat.com

स्काटलैंड और आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे स्टोक्स

ipl

लीड्सः इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स चोटिल होने के कारण स्काटलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच और अगले सप्ताहांत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही एकदिवसीय श्रृंखला के शुरूआती मैचों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने बताया, ‘‘हरफनमौला बेन स्टोक्स एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के शुरूआती मैचों में नहीं खेल पाएंगें। वह बाएं पैर की मासपेशियों मे खिंचाव से उबर रहे है।’’

स्टोक्स पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। स्काटलैंड के खिलाफ 10 जून को होने वाले मैच के लिए टीम में मिडिलसेक्स के बल्लेबाज डेविड मलान को शामिल किया गया है जबकि ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के लिए केंट के बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को चुना गया है।

Exit mobile version