Site icon Yashbharat.com

सोशल मीडिया में वामपंथियों की जमकर चुटकी, कम्यूनिस्ट के 3 पते-JNU, जंगल और केरल

kerala election rally

पूर्वोत्तर चुनाव रुझानों में भाजपा को मिली बढ़त पर सोशल मीडिया में लोग वामपंथियों का मजाक बना रहे हैं।  उत्तर पूर्व चुनाव रुझानों में जहां एक ओर भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है तो वहीं कांग्रेस के लिए बुरी खबर है. त्रिपुरा में भाजपा बहुमत की ओर बढ़ रही है, चुनाव रुझानों में कांग्रेस ने खाता तक नहीं खोला है. दूसरी तरफ नगालैंड में भी भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियां बढ़त बनाए हुए हैं. केवल मेघालय में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है पर वहां भी स्थिति पलपल बदल रही है.

उत्तर पूर्व में भाजपा की कामयाबी और कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया में भी काफी हलचल है. ट्विटर पर #TripuraElection2018, #NagalandElection2018 और #MeghalayaElection2018 सुबह से ट्रेंड कर रहा है और लोग चुनाव रुझानों को लेकर मजेदार ट्वीट कर रहे हैं.

https://twitter.com/bhav2406/status/969825903118311426/photo/1

रुझानों को लेकर कोई कांग्रेस पार्टी की खिंचाई कर रहा है तो कोई भाजपा को बधाइयां दे रहा है. ट्विटर पर वामपंथी दल को लेकर भी काफी ट्वीट कर रहे हैं.

एक यूज़र ने ट्वीट कर कहा कि कम्युनिस्टों का अब केवल तीन पता– जेएनयू, जंगल और केरल. वामपंथ को लेकर ऐसे कई सारे ट्वीट, ट्विटर पर नज़र आए.

एक यूज़र ने ईवीएम को लेकर ट्वीट किया और कहा कि भाजपा की जीत के बाद भी किसी ने ईवीएम पर सवाल नहीं उठाए. देखिए पूर्वोत्तर चुनाव रुझानों पर सोशल मीडिया में लोग क्या रह रहे हैं.

 https://twitter.com/A_Man4BJP/status/969826341951385602
https://twitter.com/napshawada/status/969826301249900544

 

Exit mobile version