सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं अर्जेंटीना की Hot प्लेयर लूसिया

नई दिल्लीः खेल जगत में हमेशा कई महिला प्लेयर्स अपनी खूबसूरती आैर हाॅट अदाओं के कारण सोशल मीडिया में छाईं रहती हैं। वहीं अर्जेंटीना की लूसिया अयमार भी किसी कम नहीं हैं। अर्जेंटीना की इस स्टार फील्ड हॉकी प्लेयर की तुलना महान फुटबॉलर डिएगो मेराडोना से की जाती है। इस हसीना ने साल 2012 में अपने शानदार खेल से अर्जेंटीना को सिल्वर मेडल जितवाया।
hot lusiya

लूसिया खेल के इतिहास की एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब सात बार जीता। इस अर्जेंटीनी ब्यूटी को 2001, 2004, 2005, 2007, 2008, 2009, 2010 में इस अवार्ड से सम्मानित किया गया।

एथलेटिक करियर के दौरान ही लुसियाना ने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाए। अर्जेंटीना के रोसारियो में जन्मी लुसियाना ने महज सात साल की उम्र से खेलना शुरू कर दिया था।

लूसिया के इंस्टाग्राम पर चाहने वालों की संख्या 2 लाख से भी अधिक है। वह आए दिन यहां तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं।

Exit mobile version