Site icon Yashbharat.com

सोनियां गांधी के आवास पर कांग्रेस की खास बैठक, नेता प्रतिपक्ष के नाम पर नहीं हुई चर्चा

18 06 2019 congress meeting at sonia r 19322472 m

नई दिल्ली,एजेंसी। दिल्ली में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के तमाम बड़े नेता एके एंटनी, जयराम रमेश, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, पीई चिदंबरम, अधीर रंजन चौधरी और के सुरेश मौजूद रहे। अब यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी आज (मंगलवार) को संसद में विपक्षी नेताओं से मुलाकात की।

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि गुलाम नबी आजाद ने सर्वदलीय बैठक में हुई चर्चाओं के बारे में जानकारी दी थी। हमने अहम मुद्दों पर चर्चा की और अब हम विपक्षी दलों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है।

गौरतलब है कि नव निर्वाचित लोकसभा सत्र सोमवार से शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक कांग्रेस ने सदन में अपने नेता की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदा स्थिति को लेकर भी असमंजस बना हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा देने की बात कही थी। जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें ऐसा करने से मना किया था।

Exit mobile version