Site icon Yashbharat.com

सेहत-ऑफिस के ड्रॉवर में जरूर रखें ये dry fruits

8ccc5615e07d448473c6e8e80f916805 dried fruit fresh fruit

सेहत। जब हमें कोई स्वास्थ्यगत समस्या आती है, तभी हम अपनी सेहत को लेकर अलर्ट होते हैं। तो इससे पहले कि आपका शरीर आपको कोई चेतावनी दे, आपको खुद ही उसकी जरूरतों को समझना चाहिए। ऑफिस कैंटीन या फिर किसी कैफेटेरिया या पिज्जा हाउस से जंक मंगवाकर खाने के बजाए आप अपनी डेस्क में ही कुछ ऐसी चीजें रखें जिनसे पेट भी भरे और आपकी सेहत पर खराब प्रभाव भी न पड़े।

बीज : जी हां, बीज….! तरबूज, खरबूज के बीज या फिर मूंगफली के दाने आप अपनी डेस्क की ड्रॉवर में हमेशा रखें। एक तो ये चीजें जल्दी खराब नहीं होतीं, दूसरे ये प्रोटीन का अच्छा स्रोत होती हैं।

सूखे फल : सूखे फल जैसे किशमिश, खुबानी, खजूर या सूखे सेब जैसी चीजें भी आप अपने पास रख सकते हैं। ये फाइबर के स्रोत हैं और न्यूट्रिशियस भी हैं। ध्यान यह रहे कि आप इनके साथ शकर न लें।

क्रैकर्स : क्रैकर्स भी स्नैक्स टाइम में खाने लायक चीजें हैं। भारतीय खाने में मठरी, खाखरे, रोस्टेड पापड़ आदि आप अपने साथ रखें। रोस्टेड धान जैसे ज्वार, गेहूं आदि भी आप इसमें शामिल कर सकते हैं। बस, इन्हें ज्यादा मात्रा में न खाएं।

पॉपकॉर्न : पॉपकॉर्न भी आप अपने साथ रख सकते हैं। पॉपकॉर्न बनाते हुए इसमें थोड़ा नमक, काली मिर्च, हल्दी, जीरा आदि डाल लें। इससे यह आपके नमकीन खाने की इच्छा को भी संतुष्ट करेगा।

डार्क चॉकलेट : यदि आपको पसंद है तो आप अपने स्नैक्स टाइम में एक-दो क्यूब्स डार्क चाॅकलेट भी ले सकते हैं। कोको मैग्निशियम का बड़ा सोर्स है और मैग्निशियम एक स्वाभाविक स्ट्रैस रिलीवर है।

भुना चना : आप चाहे जो अपनी डेस्क के ड्रॉवर में रखें लेकिन जो बात भुने हुए चने में है, वह किसी और में नहीं होगी। ये प्रोटीन का पंच हुआ करते हैं।

मसाला परमल : ये विशुद्ध देसी स्नैक है, जिसे आप अपने साथ रख सकते हैं। सूखा व हल्का होने से यह रखने में आसान है। मसाला परमल आपकी हर तरह के स्वाद की इच्छा को पूरा करने की क्षमता रखता है। इसमें तेल नहीं

होने से यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

नट्स: नट्स आप अपनी डेस्क की ड्रॉवर में रख सकते हैं। ये सूखे रहते हैं और एनर्जी सोर्स होने के साथ ही जल्दी भूख मिटाने वाले भी होते हैं। आप बादाम, काजू, अखरोट और चिलगोजे अपने साथ रख सकते हैं। स्नैक्स टाइम में या फिर जब भी भूख लगे, आप इन्हें खा सकते हैं। ये भी प्रोटीन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं।

Exit mobile version