Site icon Yashbharat.com

सेल्फी का चक्कर: कैनाल में गिरे दोस्त को बचाने लगाई छलांग, दोस्त बच गया खुद डूब गए

Jabalpur news दोस्त का जन्म दिन मना कर लौटते समय कैनाल किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहा युवक अनियंत्रित होकर कैनाल के पानी में गिरा, जिसे बचाने के प्रयास में कैनाल के पानी मे दोस्त भी डूब गया जिसे बचाने वह कूदा वह तो बच गया लेकिन दोस्त की खातिर पानी मे छलांग लगाने वाला युवक का पता नहीं चल सका।

थाना बरेला Barela अन्तर्गत गौर Gor प्रभारी उप निरीक्षक नितिन पाण्डे ने बताया कि आज  20 सितंबर को शाम 4 बजे ग्राम कजरवारा एवं पचपेढी सिविल लाईन के 7-8 लडके कजरवारा निवासी रितिक सविता उम्र 20 वर्ष का जन्मदिन मनाने आये थे।

शाम लगभग 6-45 बजे वापस लौटते समय कजरवारा निवासी हैप्पी उर्फ आकाश चौधरी उम्र 20 वर्ष का ग्राम बारहा मे कैनाल के किनारे खडे होकर सैल्फी ले रहा था जो अनियंत्रित होकर नहर के पानी मे जा गिरा।

जिसे बचाने के लिये ग्राम कजरवारा निवासी शिवम सिंह उम्र 22 वर्ष का पानी में कूदा, हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गये जिन्होंने हैप्पी उर्फ आकाश को बचा लिया, शिवम सिंह नहर के पानी मे डूब गया है जिसकी तलाश जारी है।

Exit mobile version