Site icon Yashbharat.com

सेंट्रल जीएसटी टीम ने बोला कपड़ा व्यवसायी के यहा धावा

IMG 20190201 WA0072

स्टॉक मे गड़बड़ी की सूचना पर की कार्रवाई
जबलपुर। जयंती कॉम्पलेक्स स्थित वीना गारमेंट्स प्राईवेट लिमिटेड मे सेंट्रल जीएसटी टीम के अधिकारियों ने रेड की। सुबह 11 बजे के आसपास पड़े इस छापे मे टीम के 12 सदस्यों मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि जीएसटी टीम का ये छाप स्टॉक मे गड़बड़ी की सूचना मिलने के आधार पर किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब 20 से 25 लाख रूपयों का गड़बड़झाला इस जांच मे सामने आ सकता है। समाचार लिखे जाने तक अधिकारी सभी कागजों को खंगालते रहे। देर शाम तक चलने वाली इस कार्रवाई मे और भी खुलासों की उम्मीद की जा रही है।

Exit mobile version