अजब गजब

सेंगामालम हथिनी की खास हेयरस्‍टाइल पर कायल हुए लोग, आप भी देखकर कहेंगे ‘वाह’

नई दिल्‍ली. देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगा. इस दौरान देश में सभी दुकानें, फैक्‍टरी बंद रखी गईं. इनमें सैलून भी थे. इस कारण लोगों ने अपने घरों पर ही खुद से बाल काटे. इसके वीडियो भी सामने आए थे. सिर के बालों की बात करें तो ये सिर्फ इंसानों को नहीं स्‍मार्ट बनाते हैं. बल्कि जानवरों को भी स्‍मार्ट बनाते हैं. ऐसी ही एक हथिनी है, जिसकी खास हेयरस्‍टाइल (Elephant hairstyle) है. उसकी इस हेयरस्‍टाइल के सोशल मीडिया पर बड़ी संख्‍या में फैन हैं.

इस हथिनी का नाम है सेंगामालम. वह तमिलनाडु के मन्‍नारगुड़ी स्थित राजगोपालास्‍वामी मंदिर में रहती है. उसके सिर पर लंबे बाल हैं. इन बालों को खास तरह से काटा जाता है. इससे उसे आकर्षक लुक मिलता है. इस खास हेयरस्‍टाइल के कारण उसे बॉब कट सेंगामालम भी कहा जाता है. अब उसकी फोटो आईएफएस अधिकारी सुधा रमन ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. सोशल मीडिया पर उसकी फोटो आने के बाद लोग उसके दीवाने हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक सेंगामालम को 2003 में केरल से राजगोपालाचारी मंदिर में लाया गया था. उसके महावत एस राजगोपाल उसकी पूरी देखभाल करते हैं. उसके बाल काटने और उसे संवारने में काफी समय लगता है. सुधा रमन की ओर से डाली गई फोटो को 10 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं.

सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल हो रही हैं. लोग उसकी हेयरस्‍टाइल के दीवाने हो रहे हैं. लोग इसे अपने सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम