Site icon Yashbharat.com

सूदखोरों से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

01 04 2023 mout 1

कटनी। जिले के बहोरीबंद में एक किसान का शव खेत के पेड़ में लटका मिला बताया गया कि किसान कर्ज से परेशान था उसने बहोरीबंद के खेत में पेड़ से लटककर उसने फांसी लगा ली। शिवप्रसाद पटेल नाम के किसान ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें कर्ज से हो रही परेशानियों का जिक्र किया। नोट में लिखा है कि जमीन, मकान, टेंट सब कुछ गिरवी हैं। सूदखोर भी परेशान कर रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि शिवप्रसाद पटेल घर से गायब था और गांव के पास नर्सरी में तेंदू के पेड़ पर उसका शव फंदे पर लटका मिला। किसी व्यक्ति से कर्ज लेने और उसके बदले ब्याज वसूल किए जाने का भी जिक्र किया गया है। पुलिस अब संबंधित सूदखोर का भी पता लगा रही हैं। आपको बता दें कि एमपी में सूदखोरों के चंगुल फंसे किसान लगातार ऐसे ही आत्मघाती कदम उठाते आए। हालांकि सरकार ने ऐसे सूदखोरों के खिलाफ बीच में प्रभावी कार्रवाई भी की थी पर एक बार फिर इस घटना ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

Exit mobile version