Site icon Yashbharat.com

सुषमा स्वराज का ऐलान- नहीं लड़ेंगी अगला लोकसभा चुनाव

Sushma Swaraj

नई दिल्‍ली।  2019 लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अगला चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया है। विदेश मंत्री के अनुसार स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है।

इंंदौर में आयोजित पत्रकार वार्ता में सुषमा स्वराज ने कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी करेगी। वहीं इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र और राज्य दोनों जगह सरकारें बहुत अच्छा काम कर रही हैं। इस दौरान 33 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते खुले हैं। हमारे सामने विपक्ष में कोई विकल्प नहीं है। गठबंधन का कोई नेता नहीं है।

बता दें कि सुषमा स्वराज मध्यप्रदेश के विदिशा लोकसभा सीट से सांसद हैं। उनका स्वास्थ्य कई महीनों से ठीक नहीं चल रहा है जिसके चलते वह सांसद और मंत्री के रूप में अपने काम को सही तरीके से अंजाम नहीं दे पा रही हैं। सूत्र के अनुसार विदेश मंत्री ने अपने इस फैसले से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को भी अवगत करवा दिया है।

Exit mobile version