Site icon Yashbharat.com

सुशांत सिंह राजपूत मामले में शिवसेना नेता संजय राउत के नरम पड़े तेवर, अब बोले- ‘वो हमारा बेटा था’

images 29

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत के तेवर नरम पड़ते दिख रहे हैं।

संजय राउत इससे पहले सुशांत के परिवार पर निशाना साधते हुए दिखे थे। उन्होंने कहा था कि सुशांत के उनके पिता के साथ अच्छे संबंध नहीं थे।

अभिनेता के परिवार ने इस पर आपत्ति जताई थी और माफी की मांग की थी।

जिसके बाद शुक्रवार को संजय राउत का रवैया बिल्कुल उल्टा नजर आया और परिवार के प्रति सहानुभूमि जताते दिखे।

संजय राउत ने कहा कि ‘कल मैं बस इतना कह रहा था कि उन्हें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए लेकिन वो ऐसे दिखा रहे थे कि मैंने उन्हें धमकी दी है।

क्या वह धमकी थी? मुंबई पुलिस पर भरोसा रखें। अगर आपको लगता है कि पुलिस अपना काम सही नहीं कर रही है, तब सीबीआई के पास जाएं।’

संजय राउत ने आगे कहा कि ‘सुशांत सिंह राजपूत हमारा बेटा है। वह मुंबई में रहता था। वह एक अभिनेता था।

बॉलीवुड मुंबई का परिवार है। हमारी क्या दुश्मनी होगी? यहां तक कि हम चाहते हैं कि उसके परिवार को न्याय मिले।

हम चाहते हैं कि उसकी मौत के पीछे का राज सामने आए।’

बता दें कि सुशांत मामले में अभी तक संजय राउत सबसे ज्यादा मुखर नजर आए। हाल ही में संजय राउत ने एक बयान में कहा था कि ‘मामले में मुंबई पुलिस की जांच पूरी होने तक सभी को चुप रहना चाहिए।

सभी राजनीतिक दलों, हमारे सभी विपक्षियों के साथ साथ परिवार के सदस्यों को भी। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है, मुंबई पुलिस की जांच खत्म होने वाली है।’

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले की जांच पहले मुंबई पुलिस कर रही थी।

इसके बाद परिवार ने पटना में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। जिसके बाद से ही मामले ने एक नया मोड़ ले लिया।

मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की तहकीकात जारी है।

 

Exit mobile version