मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत ने 10 दिन पहले मां के नाम लिखी थी आखिरी पोस्ट

मुंबई। बॉलीवुड के उभरते सितारों में से एक एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदखुशी कर ली है। रव‍िवार को घर में उनका शव पंखे से लटकता मिला। घर के नौकर ने फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। फिलहाल, आत्महत्या के किसी कारण का पता नहीं चला है। एक्टर सोशल मीड‍िया पर पिछले कुछ समय से एक्ट‍िव थे। उनका आख‍िरी पोस्ट अपनी मां के नाम है।

IMG 20200614 160839

सुशांत सिंह ने लिखा- ‘आंसुओं से वाष्पित होता अतीत, मुस्कुराहट के एक आर्क को उकेरते सपने और एक क्षणभंगुर जीवन, दोनों के बीच बातचीत’। बता दें सुशांत की मां का देहांत बहुत पहले हो चुका था। जब सुशांत 16 साल के थे, उसी वक्त उनकी मां चल बसी थी। वे अपनी मां के बहुत करीब थे। वे कई बार सोशल मीड‍िया पर मां के प्रति प्रेम को जता चुके हैं।

सुशांत बॉलीवुड के काफी लोकप्रिय कलाकारों में से एक थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी एक्टर के तौर पर की थी। उन्होंने सबसे पहले ‘किस देश में है मेरा दिल’ नाम के शो में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के शो पवित्र रिश्ता से मिली थी। इसके बाद उन्हें फिल्मों का सफर शुरु किया था। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे और लोगो ने उनकी फिल्म को काफी प्यार दिया था।

Back to top button