सुशांत के ब्लैक लेब्राडोर कुत्ते को अभी भी है उनका इंतजार, मोबाइल पर देखता रहता है तश्वीर
Sushant Singh Rajput ने दुनिया क्या छोड़ी, पूरा देश उदास हो गया। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इस खुशमिजाज कलाकार ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।
उनके परिवार के साथ यह दौर उनके फैन्स के लिए काफी भारी है। लोग कोशिश कर रहे हैं कि इस दुख से वो बाहर आ पाएं। ऐसी ही कोशिश में है उनकी प्रिय पेट Fudge।
सुशांत के घर में उनके साथ रहने वालो डॉग फज को आज भी अपने मालिक का इंतजार है। उसकी उदासी को उसके चेहरे पर पढ़ा जा सकता है।
बिग बॉस 10 के मानवीर गुर्जर ने सुशांत के पेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। यह तस्वीरों का एक कोलाज है।
सुशांत अपने ब्लैक लेब्राडोर को खूब प्यार करते थे, यह एक फोटो में साफ दिख रहा है। दो तस्वीरों में फज को अकेले उदास बैठे देखा जा सकता है।
मानवीर ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया है ‘ब्रो… कोई और ना सही ये तो तेरी वैल्यु आज भी जानता है!’ । वाकई फज की ये तस्वीरें दिल भारी कर देने वाली हैं।
बता दें कि सुशांत का परिवार उनके अंतिम संस्कार के बाद के क्रियाकलापों में व्यस्त है। आज ही उनकी अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई हैं।
सुशांत सिंह राजपूत काफी दिनों से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। कहा जा रहा है कि वो काम को लेकर परेशान थे और इंडस्ट्री से उन्हें कुछ शिकायतें थीं।
पुलिस वजह ढूंढने में जुटी हुई है और आज भी उनके घर से कुछ डायरियां बरामद की गई हैं। सुशांत के दोस्तों के बयान हुए हैं और गर्फफ्रेंड रिआ चक्रबर्ती से भी पूछताछ हुई है।