Site icon Yashbharat.com

सुशांत के बर्थडे पर गर्लफ्रैंड ने दिया ये खास तोहफा, अंकिता ने किया इग्नोर

मुबंई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने कल अपना 32वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। हाल ही में उनके इस खास मौके पर एक्ट्रैस कृति सैनन ने सुशांत को बहुत ही स्पेशल तरीके से विश किया। कृति ने एक स्पेशल तोहफा देते हुए सुशांत के लिए एक मैसेज लिखा। जिसमें उन्होंने अपनी और सुशांत की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘अपनी ये बच्चों जैसी स्माइल हमेशा बरकरार रखना। तुम जो भी चाहो वो हर विश पूरी हो।

खबरों की मानें तो काफी अरसे से दोनों के बीच खिचड़ी पक रही है। ये समय-समय पर दिखता भी रहा है। अकिता लोखंडे से ब्रेक-अप के बाद सुशांत ने अपनी राहें कृति की तरफ मोड़ लीं। हालांकि, कृति भी इसे खुले दिल से स्वीकारती हैं बशर्ते कि दोनों मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से कतराते हैं।

बता दें कि दोनों ने एक साथ एक फिल्म ‘राब्ता’ में काम कर चुके हैं। फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया।

Exit mobile version