Site icon Yashbharat.com

सुशांत के पिता बोले- रिया मेरे बेटे को जहर दे रही थी, उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए; सीबीआई रिया के भाई से पूछताछ कर रही

24 08 2020 rhea sushant24

एक्टर सुशांत सिंह राजूपत की मौत के मामले में ड्रग कनेक्शन का खुलासा होने के बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, “रिया लंबे समय से मेरे बेटे को जहर दे रही थी। रिया और उसके साथियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए।”

सीबीआई आज रिया से भी पूछताछ कर सकती है
उधर, सीबीआई ने रिया के भाई शोविक से पूछताछ कर रही है। सुशांत के रूममेट रहे सिद्धार्थ पिठानी से भी सवाल-जवाब हो रहे हैं। जांच एजेंसी ने एक महिला को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। ये महिला कौन है, इसका पता नहीं चल पाया है। सीबीआई आज रिया से भी पूछताछ कर सकती है।

बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन की भी जांच होगी
दूसरी ओर रिया के ड्रग कनेक्शन की जांच के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है। एनसीबी ने बुधवार को रिया समेत 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। रिया के वॉट्सऐप चैट से ड्रग कनेक्शन का खुलासा हुआ था। एनसीबी ने अपनी मुंबई टीम से भी कहा है कि ड्रग्स सप्लायर के नेटवर्क और बॉलीवुड कनेक्शन का एनालिसिस शुरू करें। एनसीबी रिया से आज ही सवाल-जवाब कर सकती है।

रिया ने सुशांत के साथ यूरोप ट्रिप से जुड़ी बातें बताईं
रिया का एक इंटरव्यू सामने आया है। उन्होंने यूरोप ट्रिप के दौरान सुशांत की तबीयत खराब होने की बात कबूल की है। उन्होंने यह भी बताया कि वे एक ऐसे होटल में रुके थे जिसे देखकर सुशांत को डर लग रहा था और सुशांत पूरी रात सो नहीं पाए थे। इस इंटरव्यू को ऑन एयर करने को लेकर सुशांत की बहन ने विरोध जताया है।

Exit mobile version