Site icon Yashbharat.com

सुब्रमण्यम स्वामी ने फिर उठाये श्रीदेवी की मौत पर सवाल

2018 3image 19 58 251999000s ll

वेब डेस्क: भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस से सवाल किया कि जब श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई आया तो उनका दोबारा पोस्टमॉर्टम क्यों नहीं करवाया गया। भाजपा सासंद ने इससे पहले श्रीदेवी की हत्या की आशंका जताई थी जिसे लेकर ​काफी विवाद बढ़ गया था।

 

स्वामी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि जब श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई आया तो पुलिस ने दोबारा पोस्टमॉर्टम क्यों नहीं करवाया। बता दें कि श्रीदेवी की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि उनकी मौत दुर्घटनावश बाथटब में गिरकर डूबने से हुई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद स्‍वामी ने दावा किया था कि श्रीदेवी की हत्या की गई है। उन्होंने इस मौत को न सिर्फ साजिश से जोड़ा बल्कि और भी कई सवाल खड़े करते हुए कहा था कि ये हादसा नहीं हत्या है। भाजपा सासंद का यह ट्वीट एक नए विवाद को जन्म दे सकता है।

बता दें कि अभिनेत्री श्रीदेवी की 54 साल की उम्र में शनिवार देर रात दुबई में मौत हो गई थी। दावा किया गया कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई। वहीं फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि श्रीदेवी की मौत कार्डिएक अरेस्ट से नहीं बल्कि बाथटब में डूबने से हुई और उनकी बॉडी में शराब के अंश पाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शराब के प्रभाव की वजह से श्रीदेवी बाथरूम में अपना संतुलन खो बैठीं और बाथटब में गिर गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई।

Exit mobile version