Site icon Yashbharat.com

सुप्रीम कोर्ट के बाहर महिला वकीलों का प्रदर्शन, धारा १४४ लागू

court

नई दिल्ली । मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में क्लीन चिट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। विरोध प्रदर्शन में कुछ महिला वकील और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। हालात देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के बाहर धारा १४४ लगाई गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है।

बता दें कि वहीं वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने मुख्य न्यायाधीश को क्लीन चीट दिए जाने को बड़ी साजिश करार दिया है। उन्होंने आंतरिक जांच कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है।

इससे पहले अमर्यादित आचरण के आरोपों के मामले में प्रधान न्यायाधीश (सीजेआइ) रंजन गोगोई को सुप्रीम कोर्ट की आंतरिक जांच कमेटी से क्लीनचिट मिल गई थी। कमेटी ने महिला की शिकायत को खारिज कर दिया। अपनी रिपोर्ट में कमेटी ने कहा है कि महिला की शिकायत में कोई ठोस तत्व नहीं मिला है।

सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल की ओर से वेबसाइट पर जारी नोट में इंदिरा जयसिंह बनाम सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के २००३ के पूर्व फैसले का हवाला देते हुए कहा गया है कि आंतरिक जांच कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जाएगी।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व महिला कर्मचारी ने १९ अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के २२ न्यायाधीशों को हलफनामा भेजकर प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई पर अमर्यादित आचरण के आरोप लगाए थे।

Exit mobile version